Showing posts with label राखी सावंत. Show all posts
Showing posts with label राखी सावंत. Show all posts

हमेशा विवादों को लेकर चर्चा में रहने वाली राखी सावंत इस बार अपने स्वयंवर को लेकर चर्चा में हैं. जी हाँ, राखी सावंत अब अपने लिए दूल्हा तलाश कर रही हैं.
एनडीटीवी इमेजिन राखी सावंत के इस रिएलिटी स्वयंवर को प्रस्तुत कर रहा है. इस चैनल पर जल्दी ही एक नया रियलिटी शो आरंभ होने जा रहा है जिसका नाम है ‘राखी का स्वयंवर’. देश भर से 15 कुँआरे लड़कों का चयन किया जाएगा, जो इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे. ये सभी प्रतियोगी राखी के साथ एक ही छत के नीचे रहेंगे और राखी इन प्रतियोगियों को हर सप्ताह कुछ न कुछ काम देगी, जिसे उन्हें पूरा करना होगा. काम को ठीक से न करने वाले या पूरा न करने वाला प्रतियोगी एक-एक कर प्रत्येक सप्ताह बाहर होता जाएगा. आखिर में जो बचेगा, वही राखी का पति होगा. इसमें राखी अपने दोस्तों की भी मदद लेगी.
राखी का कहना है कि मैं एक पब्लिक प्रॉपर्टी रही हूं. मैं आज जो कुछ भी हूं , वह सब रिऐलिटी शो की वजह से है. मैंने सोचा कि फिर किसी चैनल के जरिए ही शादी क्यों न की जाए। इस शो में जीतने वाले को कानूनी रूप से राखी से शादी करनी होगी. वह इंडियन हो या इंडिया के बाहर से , सबको छूट है शो में आएं और अपनी किस्मत आजमाएं. राखी का कहना है कि सीता माता ने स्वयंवर के जरिए राम को चुना , तो मैं क्यों नहीं चुन सकती.
राखी का कहना है कि वे इस स्वयंवर के जरिए अपने लिए दूल्हा ढूँढ निकाल लेंगी और उसी के साथ शादी करेंगी. राखी कितना सच बोल रही हैं ये तो वही जाने क्योंकि प्रचार की खातिर वे कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाती हैं. कमाल की बात है कि इस सीन में उनके पुराने बॉयफ्रेंड अभिषेक नहीं नज़र आ रहे हैं जिनके साथ राखी जीने-मरने की क़समें खा रही थी और वैलेंटाइन डे पर भी इस जोड़ी का रूठना मानना चलता ही रहा.